फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सेंगोबांध गांव में गंदगी का अंबार, तैनात नहीं है सफाई कर्मी

सेंगोबांध गांव में गंदगी का अंबार, तैनात नहीं है सफाई कर्मी

Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सेंगोबांध गांव में गंदगी का अंबार, तैनात नहीं है सफाई कर्मी
सांगोबांध। म्योपुर ब्लॉक के सांगोबांध गांव में एक भी सफाइ कर्मी नहीं तैनात है। यहां अस्पताल, विद्यालय होने के साथ ही छोटा बाजार है। सफाई कर्मी न होने से गांव में जगह-जगह कूड़े पड़े हुए हैं। उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इस पर ग्रामीणों ने असंतोष जाहिर किया है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों की चार घरों वाले गांव में तैनात हो जा रही, लेकिन जहां जरूरत है वहां तैनात नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

सांगोबांध गांव में पंचायत भवन, साप्ताहिक बाजार, राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय, पूर्व माध्यमिक सहित दो प्राथमिक विद्यालय हैं। साफ-सफाई के अभाव में बाजार, अस्पताल, पंचायत भवन और विद्यालयों में जगह-जगह कूड़े कचरे पड़े रहते हैं। विद्यालयों के शौचालय तो दूर से भी देखने लायक नही हैं। यहां पर वर्ष 2008 से अब तक करीब सात आठ सफाई कर्मी आये और चलते बने। अधिकांश समय में यह गांव सफाई कर्मी विहीन रहा है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 2015 से सागोबांध गांव सफाई कर्मी विहीन था। किसी तरह एक कर्मी की तैनाती हुई लेकिन बाद में उसे भी यहां से हटा दिया गया। बीडीसी राम कुमार, मानरुप, प्रद्युम्न प्रजापति, अशोक, ओम प्रकाश, दिलीप, दिनेश, संतोष, नानदेव ने डीएम से सफाई कर्मी की तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed