{"_id":"5a7de6004f1c1b8b268b9627","slug":"131518200320-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर वितरण में अनियमितता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर वितरण में अनियमितता की होगी जांच
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्वेटर वितरण में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जांच शुरू हो गई है। डीएम पीके उपाध्याय के निर्देश पर बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने स्वेटर वितरण की जांच शुरू कर दी है। स्वेटर आपूर्तिकर्ता को एक कद्दावर नेता का नजदीकी बताया जाता है।
राबर्ट्संगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी और चोपन ब्लॉक में 1804 प्राथमिक विद्यालय और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे है। वर्ष 2017-18 में प्राथमिक विद्यालयों में 178567 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 67709 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रबंधन समिति के माध्यम से बच्चों को स्वेटर वितरित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक बच्चों को दो-दो स्वेटर दिया जाना था, प्रति स्वेटर के लिए दो सौ रुपये निर्धारित है। लेकिन अब तक शत प्रतिशत बच्चों को स्वेटर वितरित नहीं किया जा सका है। कई स्कूलों में स्वेटर वितरण में गड़बड़ी की गई है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने बीएसए को स्वेटर वितरण में अनियमितता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि स्कूलों में वितरित किए गए स्वेटर की जांच शुरू कर दी गई है। सभी खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक डीपी सिंह स्कूलों पर जाकर स्वेटर की गुणवत्ता की जांच कर रहे है। कहा कि मैं खुद स्कूलों पर जांच कर रहा हूं। कहा कि अविलंब जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।