फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो पूर्व अध्यक्षों के चुनाव लडने की वैधता पर फैसला सुरक्षित

दो पूर्व अध्यक्षों के चुनाव लडने की वैधता पर फैसला सुरक्षित

Thu, 14 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दो पूर्व अध्यक्षों के चुनाव लडने की वैधता पर फैसला सुरक्षित
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव दो पूर्व अध्यक्षों के मैदान में उतरने से फंस गया। दोनों की उम्मीदवारी पर सदस्यों और अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के कारण एल्डर्स कमेटी और चुनाव अधिकारी को इस पर बैठक बुलानी पड़ी। एसबीए सभागार में गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपानारायण मिश्र और एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उम्मीद है कि शुक्रवार को फैसला आएगा। इसके बाद दोनों पूर्व अध्यक्षों के लिए चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की तस्वीर साफ होगी। फैसले को लेकर भी कचहरी में दिनभर राजनीति मरमाई रही। दोनों पक्ष सुबह से लामबंद होने लगे।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए दाखिल 31 पर्चों की 11 दिसंबर को जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होना था। लेकिन सोनभद्र बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने दो पूर्व अध्यक्षों ओम प्रकाश पाठक एवं ओम प्रकाश राय के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल पर्चे पर आपत्ति दाखिल कर दी कि ये लोग अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश राम पाठक ने भी सदस्यों की आपत्ति का समर्थन लिखित रूप से कर दिया। इसे मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने गंभीरता से लिया और संबंधित प्रत्याशियों से आपत्ति के विरुद्ध प्रति आपत्ति की मांग करते हुए सुनवाई के लिए गुरुवार को समय निर्धारित कर दिया। एसबीए सभागार में दोपहर तीन बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश राय के अधिवक्ता बी सिंह और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह एवं अरुण प्रताप सिंह रहे जबकि तीसरे प्रत्याशी रमेश राम पाठक के अधिवक्ता विंध्यवासिनी सिंह ने अपना-अपना तर्क प्रस्तुत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने कहा कि सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है। शुक्रवार को फैसला सुनाये जाने की पूर्ण उम्मीद है। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य गुलाब मिश्र, प्रभाकर राम पाठक, भोला सिंह यादव एवं तपेश्वर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed