{"_id":"5a0f1fee4f1c1b69678bc47b","slug":"131510940654-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुरक्षण न होने से विद्युत इकाईयों में हो रही ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुरक्षण न होने से विद्युत इकाईयों में हो रही ट्रिपिंग
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा)। प्रदेश की विद्युत इकाइयों समय से अनुरक्षण न होने से ट्रिप कर रही हैं। उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन महासचिव ने उत्पादन निगम को पत्र भेजकर कोयला, तेल एवं उपकरण न मिलने से इकाइयों का अनुरक्षण समय से नहीं होने की बात कही है।
अनपरा तापीय परियोजना-अ की दूसरी इकाई तीन दिन में तीन बार ट्रिप हो गई। इसके अलावा अनपरा-डी की सातवीं इकाई अगस्त से ही तकनीकी खराबी आने के अनुरक्षण में चल रही है। चार-पांच माह से लगातार परियोजनाओं की इकाई में कोई न कोई खराबी के बाद उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन ने उत्पादन निगम को पत्र भेजा है। बताया गया है कि धन के अभाव में उत्पादन निगम की इकाईयों का समय से अनुरक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से मशीनों की ट्रिपिंग एवं ब्रेकडाउन में लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि सस्ती दर पर बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने निगम प्रबंधन से इस मामले में जरूरी कदम उठाए जाने की अपील की है। अधिकारी एसोसिएशन ने उत्पादन निगम को अवगत कराया है कि 660 मेगावाट की इकाइयों के निर्माण कार्य में सभी स्तर पर अभियंताओं की कमी है। अभियंताओं की कमी के कारण बेहतर मानीटरिंग के अभाव में इन इकाईयों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इन नवीन परियोजनाओं के सापेक्ष पदों का सृजन कर अविलंब अभियंताओं की तैनाती करने की मांग की।