{"_id":"5980c0db4f1c1ba7518b47d1","slug":"131501610203-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनरों ने जीएसटी पर व्यापारियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनरों ने जीएसटी पर व्यापारियों को दी जानकारी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल (सोनभद्र)। नगर के वृंदावन गार्डेन में सोमवार की देर शाम उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी के संबंध में आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों एवं वाणिज्यकर अधिकारियों ने व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी। किराना, कपड़ा, गल्ला, खनन, बर्तन, आभूषण, लोहा आदि व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की ओर से मास्टर ट्रेनरों और वाणिज्यकर अधिकारियों से विभिन्न तरह के सवाल किए गए, जिनका जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यशाला में घोरावल, शाहगंज, तिलौली समेत ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेनर मिर्जापुर से आए ज्वाइंट कमिश्नर एसएस तिवारी, ज्वाइंट कमिश्नर एसएन पांडेय और असिस्टेंट कमिश्नर सीमा रानी ने जीएसटी के संबंध में बताया कि 20 लाख रुपये से नीचे टर्न ओवर वाले व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है। परंतु इस टर्न ओवर की गणना बिक्री पर की जाएगी, न कि खरीद पर। समाधान योजना के तहत 75 लाख रुपये तक टर्न ओवर वाले व्यापारी आएंगे। इसके अंतर्गत व्यापारी को तिमाही रिटर्न दाखिल करना पड़ेगा। वर्ष में एक बार समाधान के लिए टर्न ओवर का एक प्रतिशत जमा करना होगा। सोनभद्र के डिप्टी कमिश्नर महातम सिंह, डिप्टी कमिश्नर विनोद कुमार, डिप्टी कमिश्नर मृत्युंजय राय एवं असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार ने भी व्यापारियों के विभिन्न प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, जगदीश प्रसाद, नंदलाल अग्रहरि, कृष्ण कुमार, बुद्धू, अशोक कुमार, नंदलाल ऊमर, राजकुमार गुप्ता, काजू अग्रहरि, कैलाश प्रसाद, किशानु, कौशल साहू, द्वारिका नाथ खेमका आदि व्यापारी मौजूद रहे।