फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12veen mein shraddha aur 10veen mein jigyaashu avval

12वीं में श्रद्धा और 10वीं में जिज्ञाशु अव्वल

Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
12veen mein shraddha aur 10veen mein jigyaashu avval
रेणुकूट। सीआईएससीई बोर्ड ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम की घोषणा होते ही मेधावियों में खुशी छा गई। हालांकि इस बार लगातार पढ़ाई ठप रहने और परीक्षाएं न होने से रिजल्ट को लेकर उनमें पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा। फिर भी खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक जयसिंह डेविड ने बताया कि विद्यालय में आईएससीई की कक्षा दसवीं में 178 और आईएसई की 12वीं में 122 बच्चे नामांकित हुए थे। सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं में विज्ञान वर्ग में श्रद्धा रानी ने 92.5 फीसदी अंक पाकर पहला, जीवांशु कुमार 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अमित कुमार ने 91 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रेरणा डेविड व सिद्धार्थ कुशवाहा 90.5 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। वाणिज्य वर्ग में आमिर सुहैल खान ने 90.5 फीसद अंक प्राप्त कर पहला, शाश्वत सिंह चंदेल ने 84.5 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दसवीं परीक्षा परिणाम में जिज्ञाशु ने 96.4 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आदिती कुमारी 96 फीसदी अंक के साथ दूसरे व रिषिका 95.6 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सिमरन 94.6 प्रतिशत के साथ चौथे, सत्याश्री व प्रिंस कुमार यादव 94.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक जयसिंह डेविड ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जताते हुए सभी अध्यापकों और छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed