फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   125 crores approved for son rejuvenation

सोन कायाकल्प के लिए 125 करोड़ रुपये अनुमोदित

Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
125 crores approved for son rejuvenation
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्य के लिए चल रहे सोन कायाकल्प अभियान के लिए 125 रुपये अनुमोदित स्वीकृत किया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास फंड में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के विकास के लिए किया जाय। न्यास की कार्यप्रणाली के लिए नीतिगत रूप-रेखा तैयार करना, उसकी समीक्षा कराना है। शासी परिषद की नियमित बैठक करायी जाय और उप खनिजों से प्राप्त होने वाली रकम का सदुपयोग किया जाय। डीएम ने कहा कि खनन विभाग सदस्य सचिव के रूप में खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, संपर्क मार्ग का अनुरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत आदि कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाय। उन्होंने परिषदीय स्कूलोें में जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना को शामिल किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed