{"_id":"67cc8af44691c746fe0448c2","slug":"125-complaints-were-received-in-21-police-stations-69-were-resolved-56-were-given-assurance-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125347-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 21 थानों में आईं 125 शिकायतें, 69 का निस्तारण, 56 को आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 21 थानों में आईं 125 शिकायतें, 69 का निस्तारण, 56 को आश्वासन
विज्ञापन
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने थानों में पहुंच शिकायतें सुनीं। समाधान की आस में पहुंचे आधे फरियादियों को आश्वासन के मरहम से संतोष करना पड़ा।
जिले के सभी थानों में पुलिस से संबंधित कुल 9 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इनमें से पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व से संबंधित कुल 116 प्रार्थना पत्र रहे, जिसमें से 64 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस प्रकार कुल 69 मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि 125 में से 56 फरियादियों को आश्वासन लेकर घर लौटना पड़ा। थाना समाधान दिवस के मौके पर सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित रही।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने करमा थाने पर फरियादियों को सुना। यहां राजस्व से संबंधित दो मामले आए।
इसमें एक मामला काफी पुराना था। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भरूहा लेखपाल अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। एएसपी कालू सिंह ने चोपन थाने में शिकायतों को सुना। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया।