फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   122 newcomers, including a five-year-old boy, were found

पांच वर्षींय बालक समेत 122 नये संक्रमित मिले

Fri, 14 May 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
122 newcomers, including a five-year-old boy, were found
सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान एक पांच वर्षीय बालक समेत 122 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने डीएम को भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर-घर जाकर मरीजों को मेडिकल किट देने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से जिले में 17 मई की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा गया है। हालांकि कर्फ्यू के चलते कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुद्वी और ओबरा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 122 मरीज मिले हैं। सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज मिले हैं। सीएमओ नेम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर-घर जाकर उनका ऑक्सीजन, पल्स, बीपी आदि जांच करने के बाद उन्हें दवाएं दे रही है। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भेज कर भर्ती भी करवा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed