{"_id":"5cd5bc68bdec220783607e94","slug":"121557511272-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने बृहस्पतिवार की रात से ही जिले में डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को सुरक्षा कर्मी कार्यक्रम स्थल के आसपास भ्रमण करते रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से दूसरे जिले से आने वाले पुलिस अधिकारियों को ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस रूकने और कई विद्यालयों में पुलिस कर्मियों के रोकने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए सीओ लाइजनिंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं।
पीएम और सीएम की चुनावी सभा में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। मंच से लेकर हेलीपैड तक केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान और खुफिया एजेंसियों के सदस्य तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जिले के अलावा मिर्जापुर, भदोही समेत अन्य जिलों की फोर्स रहेगी। शुक्रवार की दोपहर बाद से गैर जिलों की फोर्स राबर्ट्सगंज पहुंचने लगी थी। पुलिस प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले पुलिस के अधिकारियों के लिए राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित होटलों, गेस्ट हाउस में रहने का प्रबंध किया गया है।
वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सांई नर्सिंग कॉलेज, यूपी पुलिस के लिए विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमौरा, आर-आर पालीटेक्रिक कॉलेज हिंदुआरी और महिला पुलिस कर्मियों के लिए राबट्र्सगंज नगर में स्थित रैन बसेरा में प्रबंध किया गया है। एसपी सलमान ताजल पाटिल ने सीओ अभिषेक सिंह और सदर सीओ राहुल मिश्रा को गैर जिलों से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।ं एएसपी ओपी सिंह और अरूण कुमार दीक्षित को कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए है। कार्यक्रम स्थल के पांच सौ मीटर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए भाजपा और अपना दल के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भाजपा के तीनों विधायक, अद के विधायक समेत अन्य नेता गांवों में भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने और लाने की रूपरेखा तैयार करने में जुटे रहे।
जाम से मिलेगी निजात
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के बाहर सजौर गांव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनावी सभा का आयोजन करने के पीछे मुख्य मकसद जाम से लोगों को राहत देना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम और सीएम को सुनने के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए शहर के बाहर कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।