फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गैर हाजिर 10 पीठासीन अधिकारियों पर होगी एफआईआर

गैर हाजिर 10 पीठासीन अधिकारियों पर होगी एफआईआर

Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गैर हाजिर 10 पीठासीन अधिकारियों पर होगी एफआईआर
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) अंकित कुमार अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव के तैयारी के मद्देनजर राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में हो रहे प्रशिक्षण में अनुपस्थित दस पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तैयारियों के सिलसिले में मतदान कराने के लिए मंगलवार को राजकीय पालीटेक्निक लोढ़ी में जिले के चारो विधान सभा के लिए दो पालियों में कुल एक हजार पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाना था, जिसमें 910 उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 80 कार्मिक ऐसे पाये गये जिनकी निकट सेवानिवृत्ति या स्थानांतरित हुए थे या डबल ड्यूटी थी। उन्हें सीधा फोन कर बुलाने पर भी अपने लापरवाही का परिचय दिया। जानबूझकर 10 कार्मिक पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण लेने नही आयें और न ही कोई गैरहाजिर की वजह बताई। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि वाणिज्य कर के अनिकेत त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा विभाग के लालता प्रसाद, ब्रजेश कुमार, बंश नरायण यादव, एनसीएल के त्रिलोकी नाथ पांडेय, ज्ञानेश राजपूत, जिला कृषि रक्षा विभाग के अनिल कुमार, भूमि संरक्षण विभाग के सत्येंद्र कुमार यादव, आईटीआई दुद्धी के धीरेंद्र कुमार, एनटीपीसी रिहंद अरविन्द सिंह के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोतवाली राबर्ट्सगंज में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed