{"_id":"5c5c706fbdec225334437fb5","slug":"121549561967-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा करा कर पूरा नहीं करा रहे कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा करा कर पूरा नहीं करा रहे कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में संचालित एक कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा छात्रों से फीस जमा करवा कर कोर्स पूरा न कराने का मामला संज्ञान में आया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रों ने कोतवाली में जाकर संचालकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक छात्र सूरज यादव, विपिन चंद्र पाल, चंदन सिंह, पुण्य प्रताप सिंह, रमेश, मोतीलाल, चंद्रशेखर, अभिषेक समेत अन्य छात्रों का कहना है कि वे लोग राबर्ट्सगंज नगर में संचालित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं। कोचिंग संचालकों ने कोर्स को पूरा कराने के लिए प्रत्येक छात्र से करीब साढ़े सात हजार रुपये जमा कराया है। लेकिन पिछले दो दिनों से कोचिंग में पाठन-पाठन ठप है। पढ़ाई बंद होने के बारे में पूछने पर संचालकों द्वारा सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने जमा रुपये को वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कोचिंग संचालक एवं शिकायती पत्र देने वाले छात्रों को शनिवार को कोतवाली बुलाया गया है। कहा कि दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।