{"_id":"5aeb490e4f1c1b3a0b8b7e8e","slug":"121525369102-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीटी फेल होने से ओबरा परियोजना की 11वीं इकाई ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीटी फेल होने से ओबरा परियोजना की 11वीं इकाई ट्रिप
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। तेज आंधी पानी के कारण गुरुवार तड़के पारेषण लाइनों पर पड़े जर्क की वजह से ओबरा तापीय परियोजना की स्टेशन सप्लाई फेल हो गयी। स्टेशन सप्लाई फेल होने के कारण परियोजना के ब तापघर की उत्पादनरत 11वीं इकाई ट्रिप हो गई। साथ ही 220 केवीए पारेषण लाइन पर भी असर पड़ने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसके अलावा ओबरा कालोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी पानी से दर्जनों पेड़ गिरने से कई जगहों पर विद्युत व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा।
गुरुवार तड़के करीब तीन बजकर पांच मिनट पर जर्क की वजह से परियोजना का इंटर कनेक्टिव ट्रांसफार्मर (आईसीटी) द्वितीय ट्रिप कर गया। इससे परियोजना को जाने वाली सप्लाई फेल हो गई। इस नाते तड़के 3.40 बजे 200 मेगावाट वाली 11वीं इकाई बंद हो गई। बहरहाल सुबह साढ़े नौ बजे परियोजना प्रशासन ने अथक प्रयास कर उक्त इकाई को लाइटप कर दिया। बाद में थर्मल बैकिंग की वजह से इकाई को पुन: बंद कर दिया गया है। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने बताया कि वर्तमान में परियोजना की दसवीं इकाई से 120 मेगावाट के करीब उत्पादन जारी है। उधर तेज आंधी पानी की वजह से गुरुवार को नगर में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिनभर बिजली कटौती की वजह से लोग खासा परेषान रहे। वहीं तेज आंधी की वजह से परियोजना कालोनी के विद्युत लाइनों पर दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिर जाने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नगर की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए देर शाम तक प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर बिजली के पोल भी धराषाई हो जाने से बिजली विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।