फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कर रही कमजोर

भाजपा सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कर रही कमजोर

Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कर रही कमजोर
राबर्ट्सगंज में कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को पंचायती राज व्यवस्था की 25वीं वर्षगांठ मंगलवार को मनाई गई। भाजपा सरकार पर पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 24 अप्रैल 1973 को संविधान के 73वां एवं 74वां संशोधन करते हुए ग्राम पंचायतों को वित्तीय समेत अन्य अधिकार देकर आत्मनिर्भर बनाया। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के लागू होने से सुदूर अंचलों के गांव-गिराव के लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है तथा विकास की धारा गांवों में पहुंची है। लेकिन वर्तमान सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने में लगी है। पीसीसी सदस्य अनिल सिंह और नूरउद्दीन खां ने कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण से ही अपने देश में लोकतंत्र मजबूती पूर्वक कायम है। इस मौके पर नामवर कुशवाहा, लवकुश केशरी, लालजी तिवारी, कमलेश ओझा, कन्हैया पांडेय, श्रवण कुमार पांडेय, सोनी गुप्ता, सुनीता तिवारी, राजबली पांडेय, कर्मराज सिंह, अमरेश देव पांडेय, दयाशंकर पांडेय, मोहन लाल बियार, दीपक पटेल, अवनीश राजपुत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed