फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का शुरू होगा कार्य

राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का शुरू होगा कार्य

Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का शुरू होगा कार्य
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जग गई है। चार दिन पूर्व जल निगम के अधिशासी अभियंता ने 96 करोड़ की ठप पड़ी परियोजना का काम शुरू कराने के लिए धंधरौल बांध का निरीक्षण किया। पेयजलापूर्ति के लिए धंधरौल बांध में इंटेकवेल बना जाएगा। परियोजना के अधूरे काम को पूर्ण कराने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज के क्षेत्रफल का दायरा दिन पर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में सदर ब्लॉक के लोढ़ी गांव में स्थित भेलाही बंधी से पाइप लाइन के जरिए राबर्ट्सगंज नगर में पेयजलापूर्ति की जाती है। लेकिन प्रति वर्ष अप्रैल माह की शुरूआत में राबर्ट्सगंज एवं आसपास के गांवों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। मई माह में पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। चिलचिलाती धूप में पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। नगरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2015-16 में सपा सरकार ने जल निगम को राबर्ट्सगंज में पानी सप्लाई करने के लिए 96 करोड़ की लागत से राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का निर्माण कराने का निर्देश दिया। पानी आपूर्ति करने के लिए नगर को चार जोन में बांटा गया। इसके लिए चार पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया जाना है। ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। वर्ष 2017 मेें सूबे में सत्ता परिवर्तन होते ही ने के बाद राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना का काम ठप हो गया। मामला संज्ञान में आने पर पिछले माह डीएम ने जल निगम के एक्सईन को राबर्ट्सगंज-धंधरौल पेयजल परियोजना कार्य पूर्ण करा कर आपूर्ति कराने का निर्देश दिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता फणिंद्र राय ने कहा कि अविलंब धंधरौल बांध में इंटेकवेल का निर्माण कराया जाएगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर पेयजल परियोजना शुरू कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed