फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यातायात नियमों का करें पालन, रहें सुरक्षित

यातायात नियमों का करें पालन, रहें सुरक्षित

Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का करें पालन, रहें सुरक्षित
सोनभद्र। यातायात नियमों का उल्लंघन करना जान जोखिम में डालना है। इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। हादसे की दशा में खुद को सुरक्षित रखने के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहने। साथ बैठने वाले को भी हेलमेट पहनाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट बांधें। किसी भी हालत में नशे में और मोबाइल से बात करते समय वाहन ना चलाएं।
विज्ञापन

इसको लेकर जनपद और यातायात पुलिस विशेष अभियान के तहत जगह-जगह वाहनों की चेकिंग और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में लगी रही। इस दिन वाहनों का चालान करने के साथ ही अर्थदंड की भी वसूली की गई। बताते चलें कि जिले में 12 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन 108 वाहनों का चालान कर 41,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें यातायात पुलिस ने 40 वाहनों का चालान किया और 13700 शुल्क वसूला। 13 फरवरी को 94 वाहनों का चालान, 40250 शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने 50 वाहनों का चालान और 10300 रुपये जुर्माने की वसूली की। 14 फरवरी को शिवरात्रि पर्व की व्यस्तता के कारण कई जगह अभियान नहीं चल पाया। 15 फरवरी को 65 वाहनों का चालान और 1,03,150 रुपये शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने 24 वाहनों पर कार्रवाई की और 26900 शुल्क वसूला। 16 फरवरी को 51 वाहनों का चालान हुआ और 59400 रुपये जुर्माने की वसूली हुई। यातायात पुलिस ने 15 वाहनों का चालान कर 10500 शमन शुल्क वसूला। 17 फरवरी को 56 वाहनों का चालान कर 61200 शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने 26 वाहनों का चालान और 10100 रुपये जुर्माने की वसूली की। 18 फरवरी को 75 वाहनों पर कार्रवाई हुई। 1,02,500 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया। इसमें यातायात पुलिस ने 25 वाहनों का चालान कर 36000 वसूलने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed