{"_id":"59b189884f1c1bfd7f8b4cf5","slug":"121504807304-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए ग्रामीणों ने दुद्धी-म्योरपुर मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए ग्रामीणों ने दुद्धी-म्योरपुर मार्ग किया जाम
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार को बिजली के लिए ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हु़ए दुद्धी-म्योरपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता के बाद एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल से बिजली आपूर्ति किए जाने के आश्वासन पर जाम हटा।
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल जारी किया है। इसके बावजूद कादल, झारो, कटौली, मझौली, दुम्हान सहित आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज तथा 8-10 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण डूमरडीहा सब स्टेशन जा पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा दुद्धी-म्योरपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार सड़क के दोनों तरफ लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार से वार्ता हुई तो उन्होंने ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति में कटौती किए जाने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में मिथलेश, राजेश, रामजी, गया प्रसाद, सरजू, देवकुमार, अशोक, ईश्वर दयाल, प्रेमचंद आदि शामिल रहे।