{"_id":"59b187bf4f1c1bf97f8b4d63","slug":"121504806847-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुर्धरों ने लक्ष्य पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनुर्धरों ने लक्ष्य पर साधा निशाना
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। तीन दिवसीय 63वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का गुरुवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में शानदार आगाज हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विभिन्न मंडलों से आए धनुर्धरों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। इसमें विंध्याचल मंडल का दबदबा रहा, बालक वर्ग में पंकज एवं बालिका वर्ग में दृष्टि अव्वल रहीं। सबसे पहले मुख्य अतिथि सीएमओ सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इंडियन राउंड बालक वर्ग में विंध्याचल मंडल के बालकों ने अपना परचम लहराया। 30 मीटर और 20 मीटर की प्रतियोगिताओं और ओवरआल में विंध्याचल मंडल के पंकज कुमार, अनिल कुमार एवं सुनील कुमार क्रमश: 653, 635, 635 अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 30 मीटर इंडियन राउंड बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल की दृष्टि प्रथम और वाराणसी मंडल की सुनीता भारद्वाज एवं निशा मौर्या क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। इसके पूर्व संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत सुनाया। आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम के बच्चों ने कजली और लोकगीत सुनाया। तीरंदाजी प्रतियोगिता के संयोजक कामता राम पाल संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक सह संयोजक राजशेखर सिंह, उप सह संयोजक मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव कुंवर साहब मिश्र, जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. विजेन्द्र सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि को अंग-वस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह का संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। जगदम्बा प्रसाद, सुनील कुमार राव, अजीत यादव, दीपक श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, अनिल कुमार सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, सुशील कुमार चौबे, डॉ. सुधाककर तिवारी, राजवन सिंह, शम्भूनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।