{"_id":"596908b84f1c1bbc448b46a8","slug":"121500055736-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित, रोका वेतन
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को नगवां ब्लॉक के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक, शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे। एक विद्यालय की छत से पानी टपकता मिला और फर्श टूटी हुई थी। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों की वेतन वृद्घि रोक दी है। साथ ही आख्या तलब की है।
बीएसए गोरखनाथ सुबह प्राथमिक विद्यालय पड़री पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे, जबकि सहायक अध्यापक किरन यादव, प्रवीण कुमार सिंह, अटल बिहारी विश्वकर्मा, शिक्षामित्र सविता विश्वकर्मा बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित रही। विद्यालय में साफ-सफाई नहीं था। एमडीएम चूल्हे पर बन रहा था। अनुपस्थितों की एक वार्षिक वेतन वृद्घि रोकी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी के निरीक्षण में भी गंदगी मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरईगाड़ में भी गंदगी मिली, एमडीएम चूल्हे पर बनता मिला। शिक्षकों-अनुदेशकों को गंदगी मिलने पर चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय नकटुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार राय अनुपस्थित मिले। यहां भी गंदगी मिलने पर बीएसए भड़क गए। उन्होंने नवीन का एक वार्षिक वेतन वृद्घि रोक दिया। चेताया कि यदि कहीं भी विद्यालय में गंदगी मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।