{"_id":"595683e04f1c1b54738b47fb","slug":"121498842080-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा के पास टूटी रेल पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा के पास टूटी रेल पटरी
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के गेट संख्या 62 से करीब 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को रेल की पटरी टूटने की सूचना मिलने से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण सुभाष और मुन्ना ने गेटमैन को पटरी टूटने की सूचना दी। गेटमैन की सूचना पर दुद्घी स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने तत्काल ट्रैकमैन व कीमैन को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। स्टेशन अधीक्षक बताया कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे में पटरी को ठीक कर लिया गया। पटरी बनने के पश्चात डाउन पैसेंजर और डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस को सफलता पूर्वक गुजारा गया। पटरी की टूटने की सुचना से करीब एक घंटे पहले हाबड़ा से जबलपुर जाने वाली अप शक्तिपुंज एक्सप्रेस गुजरी थी। ब्यूरो