फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 thousand people got vaccinated in mega camp

मेगा कैंप में 12 हजार लोगों ने लगवाया टीका

Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
12 thousand people got vaccinated in mega camp
सोनभद्र। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोमवार को जिले में टीकाकरण के लिए महाभियान चलाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कैंपों में 17 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। कई स्थानों पर शाम छह बजे तक टीकाकरण चला। वहीं घोरावल तहसील का बकाही गांव शत प्रतिशत टीका लगवाने वाला गांव बन गया है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने की कवायद जोरों पर चल रही है। बरवां, जमगांव व बकाही सहित कई गांवों ने 18-44 वर्ष की आयु में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा भी कर लिया है। अब अन्य गांवों को भी शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कराने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को महाअभियान चलाया गया। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि दुद्धी, नगवां, चतरा और बभनी ब्लॉक में टीकाकरण के लिए 30-30 टीमें टीकाकरण के लिए लगाई गई थीं। वहीं बड़े ब्लॉक म्योरपुर, चोपन, सदर और घोरावल में 80-90 टीमों को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेगा कैंप में 48 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि शाम छह बजे तक चले टीकाकरण अभियान में 17,086 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed