फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 students ill from contaminated water

दूषित पानी से 12 छात्राएं बीमार

Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
12 students ill from contaminated water
बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना (नगवां) की छात्राएं।
  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना में रविवार की रात दूषित भोजन और पानी पीने से 12 छात्राएं बीमार हो गईं। उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद छात्राओं को पीएचसी वैनी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह छात्राओं की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  सूचना मिलने पर सीडीओ, बीएसए और अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे। दो डॉक्टरों की टीम स्कूल में मौजूद रही। 
विज्ञापन


रायपुर थानाक्षेत्र के नंदना गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ छात्राएं उल्टी-दस्त से पीडि़त हो गईं।  आधी रात के बाद कई छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी।  सोमवार की सुबह प्रभारी वार्डेन डा. नीलम और शिक्षिका अनीता पाल ने कुमारी चिंता (13), कविता (12), सुभवंती (12), सविता (14), सरोज (12), रीता (13), संगीता (13), सीमा (12), सुमित्रा (13),  किरन (12), रानी (14), ममता (13) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने संगीता, सीमा, सुमित्रा, किरन, रानी और ममता को रेफर कर दिया। 
विज्ञापन



 सीडीओ महेंद्र सिंह, बीएसए मनभरन राम राजभर विद्यालय पहुंचे तो अव्यवस्था की पोल खुल गई। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें विद्यालय में कैंप कर छात्राओंका इलाज कर रही हैं और        क्लोरीन की गोली डालकर छात्राओं को पानी पिलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हैै। विद्यालय की बदहाली की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। सीडीओ ने कहा कि दूषित भोजन या पानी का सेवन करने से छात्राएं बीमार हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed