फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 bikes stolen from UP recovered from MP

Sonebhadra News: यूपी से चोरी गई 12 बाइक मप्र से बरामद

Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
12 bikes stolen from UP recovered from MP
साप्ताहिक बाजार से रविवार को चोरी गई तीन बाइकों समेत अन्य स्थानों से चोरी हुई 12 बाइक को पड़ोसी राज्य मप्र की पुलिस ने बरामद कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जयंत चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि शक्तिनगर, जयंत, कोतवाली बैढ़न के आसपास से चोरी की गई 12 बाइक जब्त कर चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सिलसिलेवार बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम को एक बिना नंबर की पल्सर बाइक में तीन लोग दिखे जिनका पीछा कर पकड़ा गया।
विज्ञापन

पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी करना का स्वीकार किया। पकड़ में आए छोटे पटेल, धीरज उर्फ राहुल सिंह, सतीश द्विवेदी तीनों निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी के निवासी हैं। वह जयंत और आसपास के क्षेत्र से बाइक चुराने आते थे। चार आरोपी इबरान खान उर्फ इम्मू, इलाकात खान, खालिद हुसैन, सियाराम वैश्य निवासी उमरी थाना मऊगंज के हैं। चोरों के पास से कुल 12 बाइक बरामद की गई है। चोरी के मामले में सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed