{"_id":"60957d928ebc3ed201115d0d","slug":"11th-pay-agreement-paves-the-way-sonbhadra-news-vns5884414134","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वें वेतन समझौते का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वें वेतन समझौते का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। कोयला कर्मचारियों के लिए 11 वें वेतन समझौते का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय श्रम संगठनों के नेताओं द्वारा एनसीएल के संघ पदाधिकारियों को पत्र भेजे जाने से मामला सार्वजनिक हुआ तो कोयला कामगारों में प्रसन्नता छा गई। कर्मचारियों ने मंत्रालय के कदम की तारीफ किया। भारतीय मजदूर संघ कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी और महासंघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने एपेक्स सहित सभी प्रमुख बैठकों में 11वेन वेतन समझौते के लिए अविलंब कमेटी गठन की मांग कर रहे थे। इसके उपरांत बाकायदा मंत्रालय को पत्र लिखकर भी 11वें वेतन समझौते के गठन की मांग की गई थी।
इसी के तारतम्य में कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया को जेबीसीसीआई 11 के गठन के लिए पत्र लिखा एवं निर्देश दिए। कोयला मंत्रालय ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि सभी स्टेकहोल्डर एवं कोयला कामगारों के हित में अविवादित वेज एग्रीमेंट जल्द से जल्द किया जाए एवं उसकी संपूर्ण जानकारी कोल मंत्रालय को प्रेषित की जाय। माना जा रहा है यह पत्र 11वें वेतन समझौते के लिए निर्णायक निर्देश साबित होगा। भारतीय मजदूर संघ इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारी हित के लिए बढ़ाया जाने वाला कदम बताया । भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के महामंत्री अरूण कुमार दुबे ने मांग किया कि मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश का अनुपालन कर कोल इंडिया जल्द से जल्द फैसला लें। उनका कहना था कि 11वें वेतन समझौते के लिए कमेटी गठित कर एक जुलाई 2021 से पूर्व समझौते की कार्यवाही पूर्ण करें ।