फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एबीपीएस में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

एबीपीएस में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
एबीपीएस में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
अनपरा। रेनूसागर पावर डिविजन स्थित प्रेक्षा गृह में बृहस्पतिवार को आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल का छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या रूबी ओझा ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। चिन्मय पाण्डेय को बालक प्रमुख एवं कुमारी प्रकृति को बालिका प्रमुख के रूप में शपथ दिलाया गया। इसके अलावा अरूण, भास्कर, मार्तण्ड एवं रवि चारों सदनों के कप्तान तथा उपकप्तान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। सभी पदाधिकारियों ने सदन के झंडे के साथ विद्यालय के संचालन में भूमिका निर्वहन की शपथ ली।

छात्र परिषद में अरूण सदन से आदर्श गौतम को विद्यालय कप्तान, प्रतीक सिंह को उप कप्तान तथा आयुषी पाण्डेय को क्रीड़ा कप्तान, अभिषेक कुमार को उपकप्तान एवं अमन सोनी को सांस्कृतिक कप्तान और रिचा सिंह को उपकप्तान के रूप में शपथ दिलाया गया। इसके अलावा भास्कर सदन से यश मिश्रा को विद्यालय कप्तान, ज्ञान सागर को उप कप्तान तथा सौरभ को क्रीड़ा कप्तान, प्रफुल्ल तंवर को उपकप्तान एवं पूर्वी श्रीवास्तव को सांस्कृतिक कप्तान और सेजल झा को उपकप्तान के रूप में शपथ दिलाया गया। मार्तण्ड सदन से आदित्स वर्मा को विद्यालय कप्तान, दिव्यांशु कुमार को उप कप्तान तथा सलमान हुसैन को क्रीड़ा कप्तान, नमिता शर्मा को उपकप्तान एवं श्रेयांश मिश्रा को सांस्कृतिक कप्तान और आराध्या सिंह को उपकप्तान के रूप में शपथ दिलाया गया। रवि सदन से नीरज गुप्ता को विद्यालय कप्तान, श्रुति कुमार को उप कप्तान तथा कुमार गौरव को क्रीड़ा कप्तान, कुमारी दीप्ति को उपकप्तान एवं अमीशा को सांस्कृतिक कप्तान और आदर्श श्रीवास्तव को उपकप्तान के रूप में शपथ दिलाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष व रेणुसागर यूनिट हेड के पी यादव ने मनोनीत छात्रों को बधाई दी। एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामना दी। कार्यक्रम के आयोजन में चारों सदनों के अध्यक्ष ए के गुप्ता, ए के मिश्रा, डॉ ए के सिंह एवं समीर श्रीवास्तव सहित विद्यालय अध्यापकों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शैली हर्ष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed