फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले में बनेंगे 159 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन

जिले में बनेंगे 159 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन

Fri, 04 Jan 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे 159 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन
सोनभद्र। जिले में दूसरे संस्थानों के परिसरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अब अपने भवन में संचालित करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। शासन ने जिले में 159 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए जगहों का चयन कर लिया गया है। कुल 1825 आंगनबाड़ी केंद्रों में से अब तक 508 भवनों का ही निर्माण हो सका है। 159 और भवनों के निर्माण से इसकी संख्या बढ़कर 677 हो जाएगी। तब भी 1148 भवन दूसरे स्थानों पर ही संचालित होंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में 1825 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर केंद्र या तो परिषदीय विद्यालयों के भवनों में संचालित हो रहे हैं या फिर ग्राम पंचायतों के भवनों में। विभाग के पास अपने भवनों में संचालित केंद्रों की संख्या काफी कम है। पूर्व में सरकार ने एक बार तीन सौ और दूसरी बार 208 भवनों के निर्माण को मंजूरी दी थी। अब सरकार ने 159 नए भवनों को बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसमें राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 27, चतरा आठ, नगवां 2, घोरावल 20, चोपन 20, म्योरपुर 21, दुद्धी 21 और बभनी में 20 केंद्रों का निर्माण होगा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के हरहुआ, कूरा, बहुआरी, सिद्घीकला, देवरीखुर्द, चतरा के पकरहट, जगदीशपुर, रामगढ़, कुसुम्हा, नगवां के सेमरिया, चननी, मकरीबारी, पनौरा, बभनी के डूभा, असनहर, घधरा, बरवाटोला, चौना, चोपन ब्लॉक के पटवध, जुगैल, कनहरा, शिल्पी, हर्रा के साथ ही अन्य ब्लाकों के विभिन्न गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के अपने भवनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed