फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खैर लदी एक ट्रक लकड़ी वन विभाग की टीम ने पकड़ा

खैर लदी एक ट्रक लकड़ी वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खैर लदी एक ट्रक लकड़ी वन विभाग की टीम ने पकड़ा
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज की टीम ने सोमवार की भोर में खैर की अवैध लदी एक ट्रक लकड़ी पकड़ी।इस दौरान उन्होंने ट्रक रेंज कार्यालय में खड़ा करके सीज कर दिया। कार्यवाही से अवैध कटानकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। वन महकमे ने पकड़े गए एक व्यक्ति को वन अधिनियम की धाराओं के तहत चालान कर दिया। म्योरपुर वन रेंज की टीम ने सोमवार की भोर में गश्त के दौरान नधिरा मोड़ पर जरहा रेंज की ओर से ले जाई जा रही एक ट्रक खैर की लकड़ी पकड़ ली। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ट्रक पर बैठे लोगों से लकड़ी संबंधित कागजात मांगे इस पर वे कागजात नहीं दिखा सके। इस दौरान वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत ट्रक को वन रेंज कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया। टीम लकड़ी के कटान स्थल समेत अन्य बिंदुओं की जांच में लगी हुई है। जनपद के दक्षिणांचल में इन दिनों खैर की लकड़ी के तस्कर सक्रिय हैं। खैर से कत्था बनाया जाता है इसलिए महंगा बिकने की वजह से इसकी लकड़ी की तस्करी जमकर की जा रही है। प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन सहित भागने लगाए जिसे वन कर्मियों ने करीब पांच किलोमीटर दूर दौड़ाकर पकड़ लिया।इसमें एक वनरक्षक गोविंद कुमार भी घायल हो गया। पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया ये लकड़ी जरहा वन रेंज से लादकर कानपुर जा रहा था।रेंजर के अनुसार बाजार में लकड़ी की कीमत करीब सात लाख रूपये है। ट्रक पकड़ने वाली टीम में सर्वेश सिंह, साजिद खां, गोविंद कुमार, छोटेलाल, शकील खां आदि शामिल रहे। उधर वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप की स्थिति है। पकड़ी गई लकड़ी में ट्रक पर सवार सुरेश कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी किरबिल को वन अधिनियम की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed