{"_id":"5c0966ebbdec2241891eda9c","slug":"11544120043-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्रक्षा कर्मियों के साथ कहासुनी व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्रक्षा कर्मियों के साथ कहासुनी व मारपीट
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में ओबी का कार्य करा रही एक निजी कंपनी में गुरूवार को काम मांगने गए कुछ लोगों का कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के साथ कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बीना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में ओबी का कार्य करा रही पीसी पटेल कंपनी में गुरूवार को कुछ स्थानीय लोग काम मांगने के लिए गए थे इसी दौरान उनकी भिडंत कंपनी में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को बीना चौकी ले आयी जहां समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। लोगों का कहना है कि कंपनी काम नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीना परियोजना प्रबंधन की उदासीन रवैये के कारण आये दिन कंपनी में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी प्रबंधन पर एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों ने मारपीट सहित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि कंपनी के कुछ लोग रुपये लेकर नौकरी दे रहे हैं। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है जो लोग काम मांगने के लिए आ रहे ंहै व सुरक्षा कर्मियों के साथ बदतमीजी करते है। गुरूवार को भी उनके सुरक्षा कर्मी को पीटा गया।