{"_id":"5bd9f05cbdec2269717a2628","slug":"11541009500-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समूहों के बने कपड़ों की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूहों के बने कपड़ों की लगी प्रदर्शनी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। सरदार पटेल की जंयती पर बुधवार को चिल्ड्रेन पार्क में युवा बहुजन सेवा समिति की ओर से स्वदेशी मेले का आयोजन हुआ। यहां समिति की महिला सदस्यों के निर्मित कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें लकी ड्रा का आयोजन हुआ जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समिति के अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र चला रही है। नगर के केंद्रों पर भारी संख्या में महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर हजारों रुपये महीना कमाकर अपने परिवार को पालने में सहयोग कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यहां संस्था की ओर से निर्मित अगरबत्ती भी बाजार में उतारी गई। वहीं लकी ड्रा में दर्जनों लोगों को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में सदर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, नपं अध्यक्ष प्रानमती देवी, ईओ टीएन चौबे, विजय शंकर यादव, शशिकांत कुशवाहा, जितेंद्र निषाद, आलोक पांडेय, सोनी बानो, विद्या शर्मा, धनराज सिंह, महताब आलम, राधिका मौर्या, सुनीता मौर्या मौजूद रहे।