{"_id":"5ada1c284f1c1b3b0b8b59c4","slug":"11524243496-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने वाले अब किसी कानूनी पचड़े में नहीं फंसेंगे बल्कि उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। एसपी आरपी सिंह ने समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को घायलों की मदद करने वालों की सूची तैयार कर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। किलर नाम से सुप्रसिद्ध वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के अलावा अन्य सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन रास्ते से गुजर रहे लोग अनजान घायलों को अस्पताल ले जाने या पुलिस को सूचना देने में घबराते हैं। वजह, उनको इस बात का डर होता है कि पुलिस उनसे ही पूछने लगेगी कि कैसे हादसा हुआ और वे कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे। समय से उपचार न होने के कारण कई घायल दम तक तोड़ देते हैं। अब पुलिस प्रशासन ने सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। ताकि लोग घायलों को अस्पताल ले जाकर उनकी जान बचा सके। एसपी राम प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में सबसे अधिक सड़क हादसे में मौतें होती हैं। सर्वाधिक लावारिस घायलों की जान चली जाती है, क्योंकि वे समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए घायलों को त्वरित अस्पताल ले जाने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। कहा कि घायलों की मदद करने वाले घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं देना चाहते तो पुलिस उनसे नहीं लेगी।
विज्ञापन