{"_id":"5a8715454f1c1b387b8b6dd8","slug":"11518802245-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान: आईजी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आईजी विंध्याचल मंडल विजय सिंह मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने जनपद में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने, पूर्व में हुई चोरियों का शीघ्र खुलासा करने, नगरों, कस्बों के चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने की मांग की।
उन्होंने पुलिस की गश्त बढ़ाने, चोरी आदि मामलों की एफआईआर तत्काल दर्ज करने, व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस जारी करने, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ठेले खोमचे वालों को हटाने से पहले उन्हें व्यापार के लिए स्थान देने, राबट्र्सगंज को जाम से मुक्त कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई। इसको लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। आईजी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ दो माह में कम से कम एक बैठक जरूरी करें। व्यापारियों ने कहा कि नगर में तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर सख्ती की जाए। आईजी से सभी मामलों पर सार्थक पहल का भरोसा दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री शिव सावरिया, एजाज कादरी प्यारे भाई, मीडिया प्रभारी विमल जालान, चंद्रभान अग्रवाल, रामेश्वर जैन, विमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।