फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रावस्ती मॉडल योजना से गांव होंगे अतिक्रमण मुक्त

श्रावस्ती मॉडल योजना से गांव होंगे अतिक्रमण मुक्त

Fri, 12 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती मॉडल योजना से गांव होंगे अतिक्रमण मुक्त
सोनभद्र। सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए श्रावस्ती मॉडल योजना पर अमल शुरू हो गया है। तीनों तहसीलों में छह सदस्यीय टीम सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाएगी। प्रत्येक टीम में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और राजस्वकर्मी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को श्रावस्ती मॉडल योजना के तहत टीमें गठित कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने हुए भूमि को खाली कराने के लिए निर्देशित किया है। डीएम पीके उपाध्याय ने राबट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी है। प्रत्येक टीम में इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर चार लेखपाल, चार सिपाही शामिल हैं। एसडीएम जिन गांवों में तालाब के भीेटे, श्मशान, चकरोड, कब्रिस्तान समेत अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हुआ होगा उन जगहों पर टीमें भेजकर खाली करवाएंगे। टीमों को कार्रवाई का विरोध करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का भी अधिकार दिया गया है। इसकी मानिटरिंग एसडीएम और क्षेत्राधिकारी करेंगे और रिपोर्ट डीएम, एसपी को देंगे। सदर एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि श्रावस्ती मॉडल योजना के तहत गठित टीमें सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाना शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को पेटराही गांव में तहसीलदार नंदलाल सिंह और नायब तहसीलदार पवन सिंह ने सरकारी भूति को अतिक्रमणमुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed