फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सचिव और ग्राम प्रधान से रिकवरी का निर्देश

सचिव और ग्राम प्रधान से रिकवरी का निर्देश

Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सचिव और ग्राम प्रधान से रिकवरी का निर्देश
बभनी (सोनभद्र)। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने गुरुवार को बभनी ब्लॉक के चक चपकी गांव का औचक निरीक्षण किया। शौचालयों में अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शौचालयों के धन की रिकवरी सचिव एवं ग्राम प्रधान से कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा चक चपकी ग्राम पंचायत का खाता भी सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर गुरुवार को चक चपकी गांव में औचक निरीक्षण कर हकीकत जानी गयी। उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप शौचालय का निर्माण न कराये जाने के कारण ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से संपूर्ण धनराशि रिकवरी कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत का खाता भी सीज कर दिया गया है। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों को बख्शा नही जायेगा। जो लोग कार्य में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव को शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार बनवाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने कहा कि जो लाभार्थी शौचालय का उपयोग नही करते हैं और उसका उपयोग करने के बजाय उसका प्रयोग जलावनी लकड़ी और उपली रखने का कर रहे हैं। उनसे तहसील के माध्यम से धन की रिकवरी करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed