{"_id":"59dfad074f1c1b8e698b5868","slug":"11507831047-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूसीएल कार्यकर्ताओं की 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूसीएल कार्यकर्ताओं की 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। पीयूसीएल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर में जुलूस निकाला और टाउन क्लब मैदान में पहुंचकर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसमें कनहर विस्थापितों को मुआवजा देने, मशीनों से खनन पर रोक लगाने, स्वास्थ्य, बिजली और शुद्घ पेयजल जैसी समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई गई। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
पीयूसीएल के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि दुुद्धी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। सीएचसी में सर्जन व महिला चिकित्सक नहीं है। विद्युत विभाग मनमाना बिल भेज रहा। इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। दुद्धी को जिला बनाने की भी मांग उठाई और कहा कि डूडा द्वारा नगर पंचायत दुद्धी में कई वर्षों से अर्धनिर्मित मकान को पूर्ण कराया जाए। बालू खनन के पट्टे में स्थानीय लोगों को वरियता देने, मशीनों से खनन पर रोक लगाने, नगर पंचायत के दस वर्ष के कार्यों का भौतिक सत्यापन निष्पक्ष संस्था से कराने की भी उन्होंने मांग उठाई। पीयूसीएल के प्रदेश काउंसिल मेंबर विकास शाक्य ने कहा कि मानवाधिकार का हनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन-प्रशासन यहां के मजदूरों, गरीबों, आदिवासियों की उपेक्षा कर रहा हैै। मजदूरों को बेरोजगार कर दिया गया है। इस दौरान जेपी भारती जिलाध्यक्ष, आरपी राही जिला सचिव, अशोक कनौजिया, चंद्र देव पाल, डॉ. मदन, बाबूलाल, गोपालदास नंदनी, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, जोगेश गौतम, नंदू प्रसाद, बबलू चंद्रवंशी, सतेंद्र, नागेंद्र, कन्हैया लाल, प्रिंस श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार मौजूद रहे।