फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1150 cases of cough syrup hidden in lime bags recovered from four trucks, eight arrested

Sonebhadra News: चार ट्रकों से चूने की बोरियों में छिपाकर रखा 1150 पेटी कफ सिरप बरामद, आठ गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
1150 cases of cough syrup hidden in lime bags recovered from four trucks, eight arrested
प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में पकड़े गए आरोपी। संवाद
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद से चार ट्रकों से से चूने की बोरियों में छिपाकर रखा 1150 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। तस्करों के सरगना सहित आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से 20 लाख नकदी, एक कार, फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी सोनभद्र से बिहार, झारखंड और बंगाल के रास्ते बांग्लादेश कफ सिरप भेजते थे।
विज्ञापन

सोनभद्र की एसओजी-राॅबर्ट्सगंज पुलिस टीम के साथ गाजियाबाद की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच, नंदग्राम पुलिस की टीम ने सोमवार की रात मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में संचालित बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर दबिश दी। वहां आठ तस्कर दबोचे गए। उनकी निशानदेही पर वहां खड़े चार ट्रकों से चूने के बोरी में छिपाकर 1150 पेटी कफ सिरप (850 पेटी एस्कफ और 300 पेटी फेंसाडिल) बरामद किया गया। इसमें 100 मिलीग्राम की कुल 1.57 लाख शीशी रखी हुई थी। आरोपियों के कब्जे से क्रेटा कार, 20 लाख नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल, फर्जी सिम, मुहर, 19 पत्ता टापेंटाडोल एक्टेंडेट रिलीज टैबलेट्स सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक पकड़े गए वाहनों की बुकिंग इंदौर से गुवाहाटी चूना ले जाने के लिए की गई थी। आरोपियों की तरफ से अलग-अलग फार्मा-फर्मों की मुहर, लेटर पेड भी बनवाए गए थे। एस्काफ सिरप का उत्पादन लेबोरेट फार्मा, पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश और फेंसीडिल का उत्पादन एबॉट फार्मा बद्दी हिमाचल प्रदेश में होता है। एबॉट फार्मा बद्दी ने दिसंबर 2024 से फेंसीडिल का उत्पादन बंद कर दिया था। बावजूद अवैध तरीके से उत्पादन-आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन



----
हर तस्कर की अलग-अलग थी भूमिका
गाजियाबाद के इंद्रापुरम का निवासी सौरभ त्यागी इस गिरोह का मुख्य संचालक है। वहीं के गढी माजरा भट्ठा-मधुबन बापूधाम निवासी संतोष भडाना गिरोह का मुख्य ट्रांसपोर्टर है। उसी के गोदाम से माल को ट्रकों में शिफ्ट किया जाता था। मेरठ के रहने वाले आसिफ और वाराणसी के शुभम जायसवाल की भूमिका मुख्य सरगना की है। इसके निर्देशन में देश के अलग-अलग भागों से कफ सिरप को तस्करी कर बांग्लादेश भेजा जाता है। एनसीआर में कफ सीरप को एकत्रित करने का काम सौरव त्यागी के जिम्मे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले जुटाते थे सिरप, फिर करते थे तस्करी
सौरभ के पास आरएस फार्मा फर्म इंदिरापुरम का लाइसेंस है। वह इसके जरिए फर्जी फार्मा कंपनियों का लाइसेंस लेकर नई दिल्ली के वान्या इंटर प्राइजेज से कफ सिरप खरीदता था। वान्या के पास लैबोरेट फार्मा और एबॉट फार्मा का वेयर हाउस है, जहां कंपनी के उत्पादित सिरप रखे जाते हैं। इस सिरप को बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर लाया जाता था। यहां आसिफ-वसीम मांग की जानकारी देते थे। सौरभ दूसरे पदार्थों के परिवहन का कागजात बनाकर सिरप को झारखंड, बंगाल, असम आदि प्रदेशों में भेजता था। जहां से बंगाल तस्करी की जाती थी। शादाब और शिवाकांत सौरभ के कर्मचारी हैं, वह इसे ट्रकों पर लोड कराने और उसका रिकर्ड दुरूस्त रखते थे। ट्रांसपोर्ट का कर्मचारी अंबुज सिरप को गोदाम में छिपाने का काम करता था। अन्य आरोपी चालक के रूप में उसे ट्रकाें से बताई जगह पहुंचाने का काम करते थे।
--
वर्जन -
पुलिस टीम का काम सराहनीय रहा है। कामयाबी पाने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए 50 हजार का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। - जे रविंदर गौड़, पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद।

--
18 अक्तूबर की रात चुर्क मोड़ के पास दो ट्रक कफ सिरप पकड़े गए थे। इसके बाद एसआई घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गाजियाबाद भेजी गई। वहां से मिले इनपुट पर रांची से एक ट्रक और गाजियाबाद से चार ट्रक कफ सिरप पकड़ा गया। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। - अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed