{"_id":"5957e0b94f1c1bdc398b4a90","slug":"11498931385-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सहायता केंद्र पर पूर्व विधायक का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सहायता केंद्र पर पूर्व विधायक का कब्जा
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में बने पुलिस सहायता केंद्र पर एक पूर्व विधायक ने कब्जा किया हुआ है। पूर्व विधायक ने केंद्र में पुलिस के लगे ताला को तोड़ कर अपना ताला बंद कर दिया है। कस्बा चौकी इंचार्ज ने सीओ को प्रकरण से अवगत कराया। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने चौकी इंचार्ज को विधायक का लगाया हुआ ताला तोड़ने और विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
वर्ष 2015-16 में विकास नगर में कचहरी परिसर से सटे पुलिस सहायता केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था। ताकि कचहरी के समीप 24 घंटे पुलिस तैनात रह सकें। हालांकि अभी तक पुलिस की ड्यूटी वहां नहीं लगती है। इस नाते पुलिस ने सहायता केंद्र में ताला बंद कर रखा था। कुछ दिनों पूर्व किसी ने सहायता केंद्र में लगा ताला तोड़ कर उसमें कुछ डिब्बे रख कर खुद का ताला लगा दिया। सीटी क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने सूचना दिया है कि पूर्व एक विधायक ने सहायता केंद्र में अपना ताला बंद कर लिया है। चौकी इंचार्ज को ताला तोड़ कर अपना ताला लगाने का निर्देश दे दिया गया है।