{"_id":"594953104f1c1b56428b465c","slug":"11497977616-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से दबकर श्रमिक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से दबकर श्रमिक महिला की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाला(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा खास सलईबनवा में स्थित एक पाइप पोल फैक्ट्री में पोल से दबकर श्रमिक संपतिया (50)की मौत हो गई। ट्रक पर पोल चढ़ाते वक्त हादसा हुआ। मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के लोगों नेे शव ले जाने से रोक दिया। कंपनी ने मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये देने का वादा किया तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
मंगलवार सुबह 11 बजे मजदूर पोल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मैनेजर के कहने पर श्रमिक ट्रक पर खंभों को लोड कर रहे थे। इस दौरान एक पाइप फिसलकर संपतिया निवासी तेलगुडवा पश्चिम के ऊपर गिर पड़ी। पाइप से दबने से उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा श्रमिक संजय (26) निवासी सलैयबनवा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घरवाले पहुंच गए। उधर डाला चौकी इंचार्ज बालि मौर्य भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को ले जाने का प्रयास किया तो जिला पंचायत सदस्य कैलास गौड़, सुभाष पाल व शंभू गोंड परिजनों के साथ मिलकर शव को रोक दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, शव को ले जाने नहीं दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने कंपनी से दो लाख रुपये दिलाने का वादा किया। इसके बाद घरवाले शव को ले जाने दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।