फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   114 more reports, all negative

114 और की रिपोर्टं आई, सभी निगेटिव

Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
114 more reports, all negative
सोनभद्र। गैर प्रांतों व जनपदों से आए जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, उनमें से 114 और लोगों की रिपोर्ट आई है, सभी निगेटिव हैं। इस बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 120 लोगों के सैंपल भी लिया। अब तक 3571 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3177 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 29 पाजीटिव और 3148 निगेटिव मिले हैं। अभी तक पाजी़टिव मिले 29 लोगों में से 22 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 7 अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के हजारों श्रमिक रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली, गुजरात, मुंबई समेत अन्य प्रांतों में गए हुए है। लेकिन कोरोना वायरस केचलते वहां कामकाज ठप होने के कारण श्रमिक अपने-अपने घर लौटने लगे है। अभी तक बाहर से 36 हजार से अधिक श्रमिक लौट कर अपने घर पहुंच चुके है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाहर से आए लोगों में से संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है। अभी तक जिले में 29 पाजीटिव मिल चुके है, इनमें से 22 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं। कुछ दिन पहले राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से उनके संपर्क में आए कर्मियों समेत अन्य लोगों में खलबली मच गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अन्य राजस्व कर्मियों, कई अधिकारियों के अलावा संक्रमित लेखपालों के परिवार के सदस्यों का सैंपल भी जांच के लिए भेजे थे। लेखपालों के संपर्क में आए सभी लोगों को खुद को संक्रमित होने का भय सता रहा था, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राजस्व कर्मियों समेत प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed