{"_id":"67041c39f26d7b3e5108add0","slug":"1128-meter-long-railway-bridge-will-be-built-on-son-river-with-rs-2303-crores-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-118999-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 230.3 करोड़ से सोन नदी पर बनेगा 1128 मीटर लंबा रेलवे ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 230.3 करोड़ से सोन नदी पर बनेगा 1128 मीटर लंबा रेलवे ब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज अंतर्गत चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण की कवायद तेज हो गई है। दोहरी रेल लाइन बिछाने के लिए शासन की तरफ से प्रोजेक्ट सुपरविजन सेवा के लिए कंसल्टेंट फर्म की नियुक्ति तीन वर्षो के लिए कर दी गई है। सोन नदी में नया रेलवे ब्रिज बनाने के लिए टेंडर पूरा हो गया है। करीब 230.30 करोड़ की लागत से सोन नदी में 1128 मीटर लंबा ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसी माह के आखिरी सप्ताह या नवंबर माह के पहले सप्ताह से काम शुरू होने की उम्मीद है। इस रेल लाइन का निर्माण होने से 2054 गांव और 25 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
जिले के चोपन से चुनार के बीच दोहरी रेल लाइन बिछाई जाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त महीने में 1424 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें सोन नदी पर 1128 मीटर लंबा ब्रिज का निर्माण भी शामिल था। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि चोपन के पास सोन नदी में नए ब्रिज के निर्माण के लिए 230 करोड़ 30 लाख से अधिक धनराशि का टेंडर जारी हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दोहरी रेल लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट सुपरविजन सेवा के लिए कंसल्टेंट फर्म की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है, जो सभी पुलों का सिविल कार्य, रेल पथ, सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण, योजना क्रियान्वयन का कार्य देखेगी। बताया कि विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए उत्तर मध्य रेलवे से अलग-अलग टेंडर जारी हो गए हैं। टेंडर फाइनल होने की प्रक्रिया इस महीने में लगभग पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। नवंबर से चोपन-चुनार के बीच दोहरीकरण का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ होने की उम्मीद है। इस रेल लाइन का निर्माण होने से 2054 गांव, 6788 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और लगभग 25 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
कोच इंडिकेटर लगाने का कार्य शुरू
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर/ डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे रेल यात्री अपने कोच की सही स्थिति जान सकेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को आईआरसीटीसी एवं क्रिस वेबसाइट से जोड़े जाने के लिए रेल मंडल कार्यालय से चर्चा हो चुकी है। इससे रेलवे यात्रियों को रिजर्वेशन कराए जाने में ऑनलाइन सुविधा प्राप्त हो जाएगी।