फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   112 dead and 44 ineligible women were taking pension

Sonebhadra News: 112 मृत और 44 अपात्र महिलाएं ले रही थीं पेंशन

Sun, 08 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
112 dead and 44 ineligible women were taking pension
जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में 44 महिलाएं मिली हैं जो अपात्र होने के बाद भी पेंशन का लाभ ले रही थीं। इसके अलावा 112 के खाते में मौत के बाद भी पेंशन की राशि पहुंच रही थी। विभाग अब उन्हें जारी हुई राशि की रिकवरी में जुट गया है।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित पेंशन योजना के तहत जिले में 25 हजार लाभार्थी हैं। इन्हें हर माह 1000 रुपये मासिक की दर से पेंशन दी जाती है। प्रत्येक तीन माह पर पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

नए वित्तीय सत्र के पहली तिमाही की धनराशि भेजने से पहले शासन के निर्देश पर सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। इसमें 112 महिलाएं मृत पाई गई हैं। इनके घरवालों की ओर से मौत के संबंध में कोई सूचना विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 44 ऐसे लाभार्थी भी मिले हैं, जिन्हें पात्रता न होने के बाद भी पेंशन की राशि मिल रही थी। इन सभी की पेंशन रोक दी गई है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि उन्हें कब से पेंशन दी जा रही थी।
मृत लाभार्थियों के खाते में पेंशन की कितनी राशि गई है। इसके आधार पर उनसे धनराशि वापस ली जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पेंशन की नई किश्त भेजने की तैयारी में विभाग जुट गया है।

शासन के निर्देश पर हुए सत्यापन में पेंशन के 112 लाभार्थी मृत और 44 अपात्र पाई गई हैं। उन्हें दी गई धनराशि वापस ली जाएगी। इसके संबंध में उन्हें भेजी गई राशि का ब्योरा खंगाला जा रहा है। -पुनीत टंडन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।



वृद्धा पेंशन के भी 14 लाभार्थी मिले थे अपात्र
निराश्रित महिला पेंशन की तरह वृद्ध पेंशन के भी 14 लाभार्थी सत्यापन में अपात्र पाए गए हैं। बुजुर्गों को पेंशन समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत 70 हजार से अधिक लाभार्थी हैं। सत्यापन के दौरान 1778 लाभार्थी मृत पाए गए थे। इस आधार पर उनकी पेंशन भी रोकते हुए धनराशि वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed