फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी के लिए टोकन न मिलने पर धरने पर बैठी युवती

शादी के लिए टोकन न मिलने पर धरने पर बैठी युवती

Fri, 08 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
शादी के लिए टोकन न मिलने पर धरने पर बैठी युवती
बभनी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के असनहर गांव की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को दोपहर बाद ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि नौ फरवरी को राबर्ट्सगंज में यूपी सरकार की ओर से होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के लिए उसे टोकन नहीं जारी किया गया। जबकि उसकी शादी तय हो चुकी और वह विवाह के लिए बृहस्पतिवार को ही आवेदन कर चुकी थी। तकरीबन डेढ़ घंटे तक धरने पर बैठी रही युवती को प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जब टोकन जारी किया तो युवती धरने से उठी।
विज्ञापन

यूपी सरकार की ओर से शनिवार को सभी जिलों में सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। इसको लेकर असनहर गांव की रहने वाली युवती राधा के परिवार वालों ने भी प्रयागराज में शादी तय कर तिथि तय कर दी थी। शुक्रवार को ही शादी करने की तैयारी भी परिवार वालों ने कर ली। लेकिन शुक्रवार को दोपहर तक जब युवती की शादी का टोकन उसके परिवार वालों को नहीं मिला। मामला फंसता देख युवती खुद ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गई और दोपहर बाद करीब दो बजे धरने पर बैठ गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। एडीओ पंचायत ने जब उसे टोकन उपलब्ध कराया तब युवती धरने से उठी। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी का कहना है कि युवती का नाम शादी के लिए सूची में शामिल कर उसे टोकन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed