{"_id":"5c4f3e77bdec22738335e6fe","slug":"111548697207-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से कराह रहा अनपरा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से कराह रहा अनपरा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। ऊर्जांचल के प्रमुख बाजारों में शुमार अनपरा अतिक्रमण से कराह रहा है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहने से नागरिकों और व्यापारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अतिक्रमण का हाल यह है कि दोनों पटरियों पर दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान के सामने सामान रखकर जहां अतिक्रमण कर लिया है। वहीं बीच डिवाइडर पर वाहनों के खड़ा हो जाने व सब्जी का बाजार लग जाने से प्रतिदिन बाजार में जाम लग रहा है।
दो वर्ष पूर्व दुद्धी के तत्कालीन एसडीएम डॉ. विश्राम यादव ने अनपरा बाजार में फैले अतिक्रमण को साफ कराया था, समय के साथ अतिक्रमण पुन: फैल गया। बाजार के मुख्य द्वार से लेकर सिनेमा रोड, निलियम होटल तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को हालात बेहद खराब हो जाते हैं। मुख्य द्वार के दोनों ओर अस्थायी दुकानें लगी रहती हैं, बीच में सब्जी बाजार लगा दी जाती हैं। इससे स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है। रविवार को भी एक ट्रक के आ जाने से बाजार में जाम लग गया। बेतरतीब खड़े वाहन भी जाम में अहम भूमिका निभाते हैं। लोगों का कहना है कि अनपरा बाजार में जाम की स्थिति कोई नई बात नहीं है लेकिन संबंधितों की उदासीनता के कारण लगातार जाम का झाम चला आ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनपरा बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।