फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाषण, नातिया शायरी, डिबेट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भाषण, नातिया शायरी, डिबेट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 26 Dec 2018 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाषण, नातिया शायरी, डिबेट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
दुद्धी। दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाड़ू में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें मदरसे के छात्रों ने अपने हुनर दिखाए। छात्रों ने भाषण, नातिया शायरी, निबंध एवं डिबेट से खूब वाहवाही लूटी। जज की भूमिका में मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय बिहार के पूर्व प्रोफेसर डॉ. फारूक अहमद एवं हजरत मौलाना कमरुज्जमां थे। भाषण में कुल 14 छात्र शामिल थे। इसमें बरकत अली प्रथम, गुलाम मुस्तफा द्वितीय, समीर अंसारी तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में 24 छात्र भाग लिये। इसमें साजिद रजा प्रथम, समीउल्ला द्वितीय, हसन रजा तृतीय रहे। मुशायरा में गुलाम अहमद रजा प्रथम, हसन रजा द्वितीय, शाहिद रजा तृतीय रहे। निबंध, भाषण एवं मुशायरा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे बच्चों को नकद पुरस्कार दिया गया। जो छात्र प्रतियोगिता में स्थान नहीं ला सके उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यहां मौलाना महमूद आलम को आला हजरत अवार्ड दिया गया। बिहार से आये डॉ. फारूक ने कहा कि छात्रों को अपनी लेखनी को मजबूत बनाना चाहिए। मौलाना कमरुज्जमां ने तालिमो तर्वित को बेहतर बनाने की सलाह दी। अध्यक्षता हजरत मौसरे मिल्लत ने किया। संचालन मौलाना एजाज अजूम ने किया। यहां प्रबंधन हसनैन, प्रधानाचार्य महमूद आलम, नुरूलहक, सादिक हुसैन, मौलाना नजीरूल कादरी, कारी उस्मान, फ़क़ीर अली, कौनैन अली, मो. जफरुद्दीन, अब्दुर्रशीद, सलाहुद्दीन, महबूब समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed