{"_id":"5c08119bbdec2241891ed9dc","slug":"111544032667-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए सांसदों से मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए सांसदों से मांगा समर्थन
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण कराने के लिए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद छोटेलाल खरवार और राज्यसभा सांसद रामशकल को पत्रक सौंप कर समर्थन मांगा। केंद्र सरकार से कानून बनाकर तत्काल मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
विहिप के प्रांत मंत्री एवं प्रांत सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी और सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदू समाज अयोध्या में श्रीराम के मदिर का निर्माण कराने को लेकर निरंतर संघर्षरत रहा है। मंदिर निर्माण के समर्थकों और विरोध करने वालों के बीच कई बार वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अशोक गोस्वामी, सतीश, सीबी राय, राकेश सिंह, गोपाल सिंह और धीरेंद्र पाठक ने कहा कि लंबे समय से कोर्ट में मंदिर निर्माण का मामला चल रहा है, लेकिन अभी तक लंबित है। मुकदमें की सुनवाई टालने के लिए हर प्रकार की चालें चली जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराए। मांगपत्र देने में राजू, ज्ञानेंद्र राय, अनुराग, आयुष, दिना, देवानंद चौबे धर्मेंद्र पांडेय, राजकुमार तिवारी, नीरज द्विवेदी, कमलेश दूबे, निशांत सिंह, जोितेंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।