{"_id":"5b15843b4f1c1bae6e8b6491","slug":"111528136763-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार राजस्व वसूली का पूरा करें लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुसार राजस्व वसूली का पूरा करें लक्ष्य
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा किया जाय। तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्रवाई की जाय। आरसी का नियमित मिलान कराने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। एसडीएम, तहसीलदार, खनन और आबकारी विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर छापेमारी की कार्रवाई करें।
समीक्षा बैठक में कर करत्तेर, मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के विविध देयों के सभी मदों के वसूली लक्ष्य के सापेक्ष एसडीएम, तहसीलदार पूरा करेें। एडीएम राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए वसूली में रूचि न लेने वाले अमीनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। जो अमीन बेहतर वसूली कार्य कर रहे हैं, उनका हौसला भी बढ़ाया जाय। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस, विभिन्न स्तरों के संदर्भों, राजस्व परिषद संदर्भ, शासन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, के साथ ही मुलाकाती संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित को अवगत कराया जाय। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम घोरावल राज कुमार, दुद्धी विशाल यादव, जिला मनोरंजन कर अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, तहसीलदार मौजूद रहें।