फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने रखा उपवास

सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने रखा उपवास

Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने रखा उपवास
केंद्र और प्रदेश सरकार पर धार्मिक और जातीय उन्माद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप कांग्रेसजनों ने उपवास रखा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरे देश में उन्माद को बढ़ाव देकर माहौल खराब कर रही है। इसके खिलाफ पार्टी एक दिवसीय धरना व उपवास कर रही है। कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी है कि देश के सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत एवं गंगा, जमुनी तहजीब को कायम रखें। पीसी सदस्य ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, नूरउद्दीन खां ने कहा कि देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो भाई-चारा को कायम रखना होगा। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्रस्त हो गई है। लवकुश केशरी, विनय कांत चौबे, कन्हैया पांडेय, कमलेश ओझा, सोनी गुप्ता, कुमुद त्रिपाठी, श्रवण पांडेय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कौशलेश पाठक, देवेंद्र खरवार, राम बचन चौहान, रामविलास पनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed