फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन

अद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन
अपना दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने समेत विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना कृषि पर लागत मूल्य का दो गुना करने की बात झूठ साबित हुई।
विज्ञापन

कहा कि किसान आज अपने उपज का शासन से निर्धारित मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। धान पैदा किया उसकी लागत भी डूब गई है, गेहूं का खेत खाली है, फिर भी किसान शांत बैठा है। शासन की ओर से जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह पटेल, संतोष सिंह पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मांग पत्र में गांवों में हैंडपंप लगवाकर पानी की समस्या दूर करने, जिले में अवैध बालू खनन बंद करने, पिछले वर्ष के सूखा राहत का धन अभी तक नहीं मिला है इसकी जांच कराकर दोषियों को निलंबित करने और सोन लिफ्ट का पानी सीधे धधंरौल बांध में गिराने की मांग की। इसी तरह धान खरीद में केंद्रों पर हो रही अनियमितता की जांच कराई जाए, थानों में गलत तरीके से बगैर जांच किए दर्ज मुकदमों पर अंकुश लगाने, अवैध वसूली बंद कराने, घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहां एवं भैंसवार गांवों में 25 सालों से हो रही चकबंदी की जांच कराने , गांवों में पात्र एवं अपात्रों की जांच कर आवास आवंटन कराया जाए की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed