फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनआरएलएम के कार्यों की बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

एनआरएलएम के कार्यों की बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

Thu, 30 Nov 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
एनआरएलएम के कार्यों की बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म
दुद्धी । उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत इंटेंसिव ब्लॉक दुद्धी में गुरुवार को दो सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम के जरिए गांव-गांव में जाकर कार्यों की लघु फिल्म बनायी गयी। ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि स्ट्डी सोलर लैंप खजुरी केंद्र पर किस तरह समूह की महिलाओं के जरिए लैंप बनाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय बघाडु में किस तरह डिस्ट्रीब्यूटर महिलाओं के जरिए वितरण किया जा रहा है। स्कूल के बच्चे किस तरह से उसे 100 रुपये देकर खरीद रहे हैं एवं बच्चे खरीद कर ले जाते हैं तो यह किस प्रकार से बच्चे एवं उसके माता-पिता के लिए मददगार साबित होता है। प्रेरणा पोषण वाटिका खजुरी में महिला किसान शसक्तीकरण परियोजना के तहत किस तरह समूह से जुड़ी महिलाओं के जरिए इसे बनाया जाता है एवं इससे क्या बदलाव दिखने को मिल रहे हैं। हरपुरा में समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संघ बन जाने से यहां की महिलाओं में क्या परिवर्तन हुआ है। बैठक, समीक्षा, निर्णय लेने की प्रक्रिया क्या है। महिलाएं कर्ज लेकर क्या आजीविका का साधन में बदलाव ला रही हैं। श्री विधि दुमहान में श्री विधि से किस प्रकार से बीज का उपचार किया जाता है एवं खेतों में लगाया जाता है। कैसे उत्पादन क्षमता अधिक होती है एवं पैदावार अधिक होती है। ये सारा कार्य राज्य मिशन इक्सक्यूजिटिव सलमान हैदर के नेतृत्व में फिल्म एक्सपर्ट आयुषी सिंह के जरिए तैयार की गई। इस दौरान परियोजना प्रबंधक प्रत्युष कुमार, अजय शंकर झा, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed