{"_id":"59ff558f4f1c1b9f678b96a1","slug":"111509905807-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा जीजीएम का आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा जीजीएम का आवास
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (शक्तिनगर)। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नागरिक मंच (सिंगरौली) शक्तिनगर परिक्षेत्र से जुड़े लोगों ने रविवार को एनटीपीसी सिंगरौली के समूह महाप्रबंधक (जीजीएम) के आवास का घेराव किया। इस दौरान सभी नारेबाजी के बाद धरने पर बैठ गए।
नागरिक मंच पावर प्रबंधन पर क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण नहीं किए जाने का आरोप लगाता रहा है। पहले भी कई माध्यमों से प्रबंधन के अधिकारियों को समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाने की मांग कर चुके नागरिक मंच से जुड़े इलाके के लोग चिल्काझील पार्क में रविवार दोपहर एकत्रित हुए। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि पहले दिए जा चुके पत्रकों पर अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब आक्रामक रूख अपनाना होगा। इसके बाद मौजूद लोग समूह महाप्रबंधक के आवास के तरफ कूच कर दिए। जानकारी के बाद प्रबंधन व पुलिस के अधिकारियों में खलबली मच गई। जीजीएम आवास पर पहुंचे लोगों ने नारेबाजी किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस व प्रबंधन के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारियों का कहना था कि पावर प्रबंधन आवासीय परिसर को ध्वस्त कर राख बांध बनाना चाहता है ऐसे में स्कूल, कालेज, बैंक, उपासना स्थल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं समाप्त हो जाएगी। इसी तरह अन्य समस्याओं को लेकर भी उन्होंने अपना रूख साफ किया और कहा कि सक्षम अधिकारी से वार्ता के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। मौके पर पहुंचे परियोजना के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार जाडली ने भरोसा दिलाया कि बुधवार को नागरिक मंच के लोगों की वार्ता समूह महाप्रबंधक से कराई जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ बसपा नेता पन्नालाल, मंच के संयोजक नंदलाल, प्रमोद तिवारी, सपा के बृजबिहारी यादव, रविंद्र यादव, मोहन गुप्ता, वकील खान, व्यापार मंडल के धर्मेंद्र केडिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।