{"_id":"599c75444f1c1b8f738b4715","slug":"111503425860-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में रूचि न लेने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में रूचि न लेने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई:डीएम
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विकास कार्यक्रमों से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि जिले में निर्माणाधीन सड़कों, संपर्क मार्गों, स्कूलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही अन्य सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए।
डीएम ने एक एक करके कार्यदायी संस्थाओं की क्लास ली। कहा कि जिन परियोजनाओं पर धन की कमी हों, वे तत्काल शासन से धन की मांग करने और जहां धन मिला चुका है उन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के अंदर पूरा कराएं। सीडीओ रामाश्रय से अपेक्षा की कि वे कार्यदायी संस्थाओ के कार्यों पर पैनी निगाह रखें और कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। अपर जिलाधिकारी सचिव साडा उमाकांत त्रिपाठी को सहेजा कि वे साडा से कराए जाने वाले कार्यों पर भी पैनी निगाह रखें।